देहरादून में नकली दवाइयों का भंडाफोड़

Fake Medicine: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नकली दवाइयों (Fake Medicine) का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि सहसपुर थाने, एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली दवाइयों के गिरोह का पर्दापाश किया। साथ ही इस कारोबार में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य बाकी दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

स्क्रैप हो चुकी दवाइयों को मिश्रित कर कैप्सूल में भरकर कंपनियों को सप्लाई (Fake Medicine) 

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सहसपुर और सैलाकुई क्षेत्र से नकली दवाइयों की सप्लाई हो रही है। पुलिस ने बताया कि इस कारोबार में शामिल कुछ लोग फार्मास्यूटिकल कंपनी से स्क्रैप हो चुकी दवाइयों को खरीदकर उन्हें मिश्रित कर कैप्सूल में भरकर बाहर की कंपनियों को सप्लाई कर रहे हैं।

शंकरपुर में दो शख्स मिलकर इस काम को रहे हैं वहां उन्होंने एक गोदाम बना कर रखा है। पुलिस को जब इस खबर की सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस टीम ने शंकरपुर में स्थित नकली दवाइयों के गोदाम पर जाकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान एक आरोपी आशीष कुमार निवासी लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। गोदाम से 400 किलोग्राम औषधि समाग्री बरामद हुई।

बरामद पाउडर का हृदय रोग, टीबी और बुखार में प्रयोग 

औषधि निरीक्षक खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग  FDA ने जानकारी दी कि मौके से बरामद पाउडर का इस्तेमाल हृदय रोग, टीबी और बुखार आदि रोगों के इलाज में होता है। पुलिस टीम ने शंकरपुर में स्थित अन्य गोदाम पर भी छापा मारा जहां से भारी मात्रा में कैप्सूल सेल्स से भरे 60 प्लास्टिक बैग बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें- DCGI ने कफ सिरप के परीक्षण को सुव्यवस्थित किया

एसएसीपी ने बताया कि इस कारोबार में शामिल दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे को 3-4 सालों से जानते हैं। दोनों स्क्रैप का काम करते हैं। आरोपी आशीष सेलाकुई में एल्डर फार्मास्यूटिकल कंपनी में काम करता था जो अब बंद हो चुकी है। आशीष यहीं से दवाइयों के पाउडर स्क्रैप में लेता था और कैप्सूल के कवर की व्यवस्था करना आरोपी अनिल कुमार की जिम्मेदारी थी।

 

Related Posts

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कड़ी कार्रवाई हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ,पंचकुला ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा…

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 15 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 25 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए