दो युवकों से नशीले इंजेक्शन जब्त

कपूरथला। पुलिस ने दो युवकों को दबोचकर नारफिन के 49 नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकू ने इन्हें रुडक़ी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर से खरीदा था। वह 150 रुपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से खरीदकर खुले बाजार में नशेडिय़ों को 500 रुपए प्रति इंजेक्शन बेच देता था। वह ड्रग के मामले में ही 15 महीने जेल में बिताने के बाद एक माह पहले ही जमानत पर आया था। अंकू ने रुडक़ी क्षेत्र में कई बार सैकड़ों की संख्या में नारफिन इंजेक्शन खरीदे हैं। फिलहाल, कपूरथला पुलिस की एक विशेष टीम एस.टी.एफ. को साथ लेकर नशेडिय़ों को नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले कैमिस्ट को पकडऩे के लिए जुट गई है।
गौरतलब है कि एस.टी.एफ. टीम कपूरथला के इंचार्ज सैलवस्टर मसीह ने थाना कोतवाली व फत्तूढींगा की पुलिस की मदद से एक विशेष सूचना पर छापामारी कर 2 आरोपियों अंकू तथा राजू को गिरफ्तार कर खतरनाक माने जाने वाले 49 नारफिन के टीके बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी अंकू ने बताया कि वह बरामद इंजेक्शन उत्तरांचल के रुडक़ी क्षेत्र में काम कर रहे एक कैमिस्ट से लेकर आया था। उक्त कैमिस्ट उत्तर प्रदेश से नशीले इंजेक्शन लाकर कपूरथला सहित दोआबा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सक्रिय ड्रग माफिया को सप्लाई करता है। वह पिछले दिनों जेल से छूटने के बाद उक्त कैमिस्ट के संपर्क में आया था तथा अपने साथी राजू की मदद से लगातार नशा लाकर नशेडिय़ों को बेचता था। उसने बताया कि वह हेरोइन की तस्करी का भी धंधा करता था।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़