नई दवा ट्रैस्टूजुमाब 65 फीसदी सस्ती, महिलाओं को खास फायदा

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए एक नई दवा की घोषणा की है। इससे दुनियाभर की महिलाओं को इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सस्ता इलाज मिलना संभव हो पाएगा। इस दवा का नाम ट्रैस्टूजुमाब है। यह एक बायोसिमिलर दवा है। इसका अर्थ यह है कि इसे जिंदा स्रोतों जैसे कोशिकाओं से बनाया गया है ना कि किसी केमिकल से। इसकी कीमत भी सामान्य दवा के मुकाबले 65 फीसदी तक कम होगी।
बताया गया है कि फस्र्ट स्टेज के कैंसर से लडऩे में यह दवा काफी कारगर है। साथ ही साथ कुछ केसेज में देखा गया है कि अडवांस स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर में भी यह दवा काफी उपयोगी साबित हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस घेब्रेयेसुस का कहना है कि वैसे तो मार्केट में पहले से ट्रैस्टूजुमाब दवाई के कई बायोसिमिलर वर्जन मौजूद हैं लेकिन यह पहली दवा है जिसे डब्ल्यूएचओ ने प्रीक्वॉलिफाई किया है। इस पूरी प्रक्रिया में दवा और दूसरे हेल्थ प्रॉडक्ट्स की क्वॉलिटी, सेफ्टी और वह कितना असरदार है इस बात की जांच की जाती है। जब कोई दवा या हेल्थ प्रॉडक्ट प्रीक्वॉलिफाई हो जाता है फिर वह डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर खरीददारी के लिए उपलब्ध होता है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त