बिना बिल के लाई जा रही लाखों की दवा जब्त

शामली। दिल्ली से सहारनपुर की ट्रेन में अवैध रूप से लाई जा रही लाखों रुपए कीमत की दवा जब्त करने का मामला सामने आया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और चार लोगों को दवाओं से भरे बैग के साथ दबोच लिया। आरोपी जब्त की गई दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए।
ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में शामली के कुछ लोग दिल्ली से प्रतिबंधित दवाओं को ला रहे हैं। इन दवाओं को शामली व आसपास के कस्बे के मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई किया जाता है। शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51911 में दवा लेकर आने वाले लोगों की सूचना पर उन्होंने जीआरपी और आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर ली। जैसे ही ट्रेन शामली स्टेशन पर पहुंची तो उसमें चार लोग अपने हाथ में बड़े-बड़े कई बैग लेकर उतरे। पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिया और उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर बैग में लाखों रुपये की दवा बरामद हुई। दवाओं को कब्जे में लेकर चारों लोगों को जीआरपी थाने में ले गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में प्रतिबंधित कोई दवा नहीं मिली है, लेकिन अधिकतर दवाओं के बिल नहीं मिले है। दवाओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान बरामद दवाओं की गिनती और उनकी कीमत का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि दवाओं की कीमत कई लाख रुपये है। हालांकि जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा। दवाओं के साथ चार लोगों के पकड़े जाने की सूचना पर शहर के कई मेडिकल स्टोर संचालक और कुछ नेता भी थाने पहुंचे और बाद में बिल उपलब्ध कराने की बात कही। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवाओं के बिल उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त