नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 2 अरेस्ट

नोएडा। नकली आयुर्वेदिक दवा का निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है। यह कार्रवाई पुलिस और आयुष विभाग की टीम ने मिलकर सेक्टर-10 में की। आरोपी दो भाइयों अनीस अहमद और मोहम्मद शमी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कंपनी से भारी संख्या में नकली दवाइयां और अन्य सामान जब्त किए हैं।

यह है मामला

मुरादाबाद निवासी अजीजुल हसन आयुर्वेदिक दवा कंपनी नमन इंडिया चलाते हैं। कंपनी टाइगर किंग नाम से उत्पाद बनाती है। अजीजुल का आरोप है कि कर्मचारी अनीस अहमद कंपनी छोडक़र चला गया था। अनीस टाइगर किंग समेत अन्य उत्पादों से मिलती-जुलती आयुर्वेदिक दवाइयां बना रहा था। अजीजुल की शिकायत पर पुलिस ने ड्रग निरीक्षक गौतमबुद्धनगर को साथ लेकर सेक्टर-10 स्थित फैक्टरी पर छापेमारी की।

अवैध फैक्ट्री से ये सामान बरामद

मौके पर बड़ी संख्या में टाइगर किंग कंपनी के प्रोडक्ट से मिलते-जुलते रैपर, होलोग्राम और दवाइयां व अन्य सामान बरामद हुआ। टाइगर किंग क्रीम, नाइट गोल्ड क्रीम, मैनपॉवर क्रीम, यूनिट टाइम एंड ऑयल, कंप्रेसर मशीन, इलेक्ट्रिक पैकेजिंग मशीन, सीलिंग मशीन भी भारी मात्रा में यहां से मिली।

पुलिस ने इसके बाद आरोपी अनीस अहमद और उसके भाई मोहम्मद शमी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपियों के पास दवा बनाने का लाइसेंस भी नहीं था। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मांग कम होने पर हुआ शक

अजीजुल के अनुसार हाल ही में उनकी कंपनी की दवाइयों की मांग कम हुई। आंतरिक जांच में पता चला कि नमन इंडिया कंपनी में बनने वाली दवाओं से मिलती-जुलती दवा दुकानों में पहुंचाई जा रही थीं। नोएडा में उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली दवाइयां बनाईं जा रही हैं। आरोपी नकली दवाइयां कम कीमत पर बाजार में बेचते थे। ग्राहकों को बताया जाता था कि कंपनी ने दवाइयों की कीमतें कम कर दी हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन