नकली और अधोमानक दवाओं की बिक्री करने वाले दवा माफिया हुए सक्रिय, हो जाएं सावधान

सहारनपुर। नकली और अधोमानक दवाओं की बिक्री करने वाले माफिया सहारनपुर जिले में भी सक्रिय हैं। साथ ही पड़ोसी राज्य और जनपदों से भी नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर में नकली दवाओं की खेप कई बार पकड़ी जा चुकी हैं, तो सहारनपुर में भी ऐसे मामले पकड़ में आए हैं। इसी साल मार्च माह में औषधि निरीक्षक और सदर बाजार पुलिस ने विश्वकर्मा चौक पर कार सवार दो लोगों को पकड़ा था, जो जीफी नामक 200 टैबलेट और मेकोसेफ एलबी की 200 टैबलेट रुड़की से लेकर आए थे।

यह नकली दवाएं रुड़की में किसी गोदाम में बनाई जा रही थीं और इनकी सप्लाई सहारनपुर में होती थी। तब पुलिस ने सुमित निवासी गांव छपरेड़ी खुर्द थाना झबरेड़ा हरिद्वार और मनीष कुमार निवासी शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा हरिद्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा था।
नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में पंजाब पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इस गैंग के साथी अखलद उर्फ अली निवासी खाताखेड़ी सहारनपुर को भी दबोचा गया था। इन लोगों ने 10 हजार नकली रेमडेसिविर तैयार कर पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी, अंबाला, रुड़की, पंजाब और दिल्ली में पांच करोड़ रुपये में बेचे थे।

नकली और अधोमानक दवाओं की बिक्री रोकने को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की तरफ से नमूने लिए जा रहे हैं। एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक कुल 93 नमूने लिए गए। इनमें से 50 नमूने तो सही पाए गए, लेकिन सात नमूनों की रिपोर्ट में दवाएं नकली मिलीं। इसके अलावा चार नमूने मिस ब्रांडेड भी मिले, जिनमें ब्रांडेड कंपनी के नाम से दवा बेचने की पुष्टि हुई। वहीं, दो नमूने अधोमानक पाए गए। औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि नकली और अधोमानक दवाओं के मामले में विवेचना पूरी होने पर 12 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं, जबकि तीन विवेचना अभी चल रही हैं। अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस