नकली घी के रैकेट का बड़ा खुलासा, नामी कंपनियों के नाम पर बिक रहा जहर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नकली घी के रैकेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद दिल्लीवाले घी खाने से तौबा कर लेंगे। यहां से अमूल, मदर डेयरी, पतंजलि और कई डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने जानकारी दी कि द्वारका जिले की डीआईयू (जिला जांच इकाई) और सतर्कता इकाई को कंपनियों की शिकायतों पर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क मामलों में छापेमारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

द्वारका पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली थी कि  दिचाऊं कलां में नकली घी तैयार करने और नामी कंपनी के पैकेजिंग में नकली घी पैक कर उसे बेचा जा रहा है। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद इस फैक्टरी पर जाकर छापेमारी की। पुलिस की टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो  फैक्टरी में नकहली घी तैयार करने और पैकेजिंग का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम को मौके से इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, जलता हुआ स्टोव और मदर डेयरी, अमूल, मिल्कफूड, नक्श डेयरी आदि के टेट्रा पैक बॉक्स मिले।

पुलिस ने जानकारी दी कि मौके से मदर डेयरी की पैकेजिंग के 4900 रैपर, मदर डेयरी के लेबल वाले 120 कार्टून, मदर डेयरी पैक में 4 लीटर घी, पतंजलि घी के 231 खाली पैक, अमोल घी के सौ कार्टून, अमोल घी के 1245 टेट्रा पैक बॉक्स, अमोल घी के टेट्रा पैक की 1568 प्लास्टिक थैली, पैकिंग मशीन, वजन मशीन, मिल्क फूड घी ब्रांड के 132 टेट्रा पैक डिब्बे, मिल्क फूड के 23 कार्टून, नक्शडेयरी के 64 कार्टून, 50 लीटर नक्श घी, एक कटोरे में नौ लीटर खुला घी, 60 लीटर वनस्पति घी, 40 खाली वनस्पति कंटेनर, पतंजलि गाय घी की पैकेजिंग में पैक किया गया 15 लीटर घी और दो अल्यूमीनियम टब मिले।

ये भी पढ़ें- रहस्यमय निमोनिया को लेकर डॉक्टर ने दी चेतावनी

फैक्टरी में दो कर्मचारी ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी अर्जुन और दतिया निवासी प्रिंस काम करते मिला। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक सुमित के खिलाफ कॉपी राइट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सुमित की गिरफ्तारी के लिए दबिश कर रही है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 23 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक