एस्पेन बायोफार्मा की फैक्ट्री में रेड, 935 किलो नकली दवाएं मिलीं

हैदराबाद। एस्पेन बायोफार्मा की नकली दवाई बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है। यह भंडाफोड़ तेलंगाना के खम्मम जिले में हुआ। यहां 935 किलो नकली दवाएं मिलीं। इस फैक्ट्री में कैंसर की भी नकली दवाएं बनाई जा रही थीं।

बिना लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री

तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन ने खम्मम जिले में बिना लाइसेंस वाली इस दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। औषधि नियंत्रण प्रशासन को इस बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने खम्मम जिले के तल्लाडा मंडल के अन्नारुगुडेम गांव के इंडस्ट्रियल पार्क मे रेड की। यहां बिना लाइसेंस के चल रही दवा निर्माण फैक्ट्री में पर छापामारी की गई।

फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिलीं नकली दवाइयां

बताया गया है कि यह अवैध फैक्ट्री एस्पेन बायोफार्मा की है। औघधि अधिकारियों ने यहां दवाओं के अवैध निर्माण का पता लगाया है। परिसर में सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयव वाल्सार्टन और क्लोपिडोग्रेल पाए गए हैं। महानिदेशक वी. बी. कमलासन रेड्डी ने कहा कि फैक्ट्री में करीब 935 किलोग्राम दवाओं का भंडार मिला है। जांच में यह भी पता चला है कि यह फैक्ट्री कादरी सतीश रेड्डी के करीबी रिश्तेदार उपेंदर रेड्डी द्वारा संचालित की जा रही थी। इनके हैदराबाद के माचा बोल्लाराम में बिना लाइसेंस वाले परिसर पर 4 दिसंबर को डीसीए अधिकारियों ने छापा मारा था।

4.35 करोड़ रुपये की कैंसर की नकली दवाएं मिली थी पहले

एस्पेन बायोफार्मा

बताया गया है कि माचा बोल्लाराम मेंं 4 दिसंबर को रेड करने पर 4.35 करोड़ रुपये की नकली कैंसर रोधी और अन्य दवाएं जब्त की गई थीं। मुख्य आरोपी कादरी सतीश रेड्डी 4 दिसंबर को अपने परिसर से नकली दवाओं की जब्ती के बाद फरार हो गया था। अन्नारुगुडेम गांव में नकली दवाओं के निर्माण के केस में मुख्य साजिशकर्ता है।

सख्य कानूनी कार्रवाई करेंगे

छापेमारी में औषधि अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मदद ली। औषधि अधिकारियों ने स्टॉक जब्त कर लिया और जांच के लिए सैंपल लिए है। महानिदेशक का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी। दवाओं के अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्य कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मलप्पुरम (केरल)। पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। यह कदम 17 वर्षीय लडक़ी के मामले के बाद उठाया गया है। उसे पारे…

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 0 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़