नकली दवाएं बनाने वाली फर्म पर केस दर्ज

कानपुर। नकली दवाइयां बेचने के आरोप में रुडक़ी, हरिद्वार की फर्म मेसर्स वैष्णव रेमेडीज के मालिक समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि किदवई नगर के डिस्ट्रीब्यूटर के पास से इस फर्म की बनीं 11 दवाओं के सैंपल भरे गए थे। लैब की जांच में ये सभी सैंपल फेल मिले हैं। इन दवाओं में एंटी बायोटिक, एंटी एलर्जिक, बच्चों के सिरप आदि दवाएं शामिल हैं। डिस्ट्रीब्यूटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। बीती चार फरवरी को नोएडा और बागपत के ड्रग इंस्पेक्टर ने सूचना दी थी कि शहर में नकली दवाएं बेची जा रही हैं। इस पर सहायक आयुक्त औषधि शशि मोहन की अगुवाई में तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर एके गुप्ता और संदेश मौर्या ने किदवई नगर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर ईनेट बायोटिक प्राइवेट लिमिटेड के यहां छापा मारा। संदिग्ध सॉल्ट के अलावा और दवाओं के नमूने लिए गए। इसके साथ ही स्टॉक सीज कर दिया गया। औषधि विभाग की टीम ने कहा कि अगर सैंपल सही पाए गए तो स्टाक बहाल कर दिया जाएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट आई तो सभी सैंपल फेल पाए गए। इनमें मीडे, केमोनैक, फैक्सी, जिपलेट, बाइक्सेट, यूजीमॉक्स, पैकनॉन आदि दवाएं शामिल हैं। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने बताया कि नमूने फेल मिलने पर कंपनी के संबंध में जांच की गई। पता चला कि सारे उत्पाद रुडक़ी की कंपनी के हैं। कंपनी के मालिक, केमिस्ट आदि पांच अधिकारियों के खिलाफ एडीजे-6 के कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए