सावधान! ये रोग कहीं आपको न लग जाए

रोहतक (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रब टायफस को लेकर राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तमाम चिकित्सकों को अपने-अपने जिलों में मरीजों की समय पर पहचान कर इलाज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि बरसात के मौसम में यह रोग ज्यादा फैलता है। समय पर उपचार न मिले तो मरीज की जान भी जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह रोग पिस्सू के काटने से फैलता है जो कि घास व जानवरों में पाया जाता है। स्क्रब टायफस बुखार खतरनाक जीवाणु रिकेटशिया यानी संक्रमित माइट (पिस्सू) के काटने से फैलता है। यह वायरस स्किन के जरिये शरीर में प्रवेश करता है। इसके लक्षणों में बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, कंपकंपी के साथ बुखार, अकडऩ, शरीर का थका हुआ लगना, अधिक संक्रमण, गर्दन, बाजुओं के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां पडऩे के साथ पहले पेट पर फिर शरीर पर निशान पड़ जाते हैं। रोहतक के सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के अनुसार स्क्रब टायफस को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। इसके लिए सभी डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वह मरीज की पहचान कर तुरंत उपचार दें और रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय भेजें।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली