नकली दवाओं का धंधा जोरों पर, सो रहा ड्रग विभाग

जयपुर। प्रदेश में नकली और अमानक दवाओं का धंधा जोरों पर चल रहा है, जबकि ड्रग विभाग गहरी नींद में सो रहा है। हालात इस कदर खराब हो चले हैं कि बीते दो साल में जयपुर में ही अमानक दवाओं के 120 मामले सामने आए, लेकिन ज्यादातर मामलों में औषधि नियंत्रण विभाग ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते अमानक दवा निर्माता कंपनियां धड़ल्ले से ऐसी दवाओं का कारोबार कर रही है। स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि इस धंधे में संलिप्त दवा कंपनियों को सांठ-गांठ के चलते कार्रवाई से बचाया जा रहा है।
गौरतलब है कि औषधि नियंत्रण संगठन ने वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2017 तक राजधानी जयुपर में दवा की दुकानों से दवाओं के नमूने लिए। इन नमूनों में से 120 से ज्यादा दवाएं अमानक घोषित की गई। लेकिन जब अमानक दवाओं को बनाने वाली निर्माता कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही की बात आई तो औषधि नियंत्रक बैक फुट पर आता दिखा। औषधि नियंत्रण संगठन ने 90 मामलों में अभियोजन स्वीकृति ही नहीं दी। अगर अभियोजन स्वीकृति मिलती तो अवमानक दवाएं बनाने वाली निर्माता कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती और कानूनी कार्यवाही भी होती। लेकिन ये मामले अंडर इनवेस्टीगेशन ही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर