नकली दवाओं से हो रही मौत पर नकेल कसेगी योगी सरकार

Fake Medicine: उत्तर प्रदेश में इन दिनों नकली दवाइयों (Fake Medicine) का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लोग इसका शिकार हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में करीब 70,989 थोक और 1,05,700 फुटकर ऐसे दवा कारोबारी हैं जो नकली दवाइयों का कारोबार कर रहे हैं। इन दवाइयों का सेवन करने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ऐसे में नकली दवाइयों के खिलाफ  STF और FSDA ने संयुक्त रूप से मुहिम शुरू की है।

STF ने कई दवा व्यापारी को लिया रडार पर 

जांच में सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश में बन रही नकली दवा को उत्तर प्रदेश के रास्ते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आंध्र प्रदेश सहित कई शहरों में पहुंचाया जा रहा है। अब इस नकली दवाइयों के नेटवर्क को STF और FSDA तोड़ने का प्रयास कर रही है। STF की टीम के द्वारा आगरा, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई दवा मंडी के व्यापारियों को रडार पर लिया गया है।

नकली दवा के कारोबार में  मेडिकल और इंजीनियरिंग से लेकर इंटरमीडिएट शामिल

नकली दवा के इस कारोबार में  मेडिकल, इंजीनियरिंग से लेकर इंटरमीडिएट और अन्य डिग्री धारक तक शामिल हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 70,989 थोक और 1,05,700 फुटकर ऐसे दवा कारोबारी हैं जो नकली दवाइयों का कारोबार कर रहे हैं। ये कारोबारी नकली दवाइयों का कारोबार करके खुद तो धड़ल्ले से पैसे कमा रहे हैं लेकिन आमजन के स्वास्थ्य से बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।

कैंसर, फेफड़े, गठिया और गर्भपात सहित कई बीमारियों की नकली दवा

नकली दवाइयों में ज्यादातर कैंसर की दवाइयां शामिल है। इसके अलावा  गर्भपात, फेफड़े सहित विभिन्न तरह के संक्रमण, गठिया रोग, इम्यूनिटी से जुड़ी दवाई भी शामिल हैं। STF और FSDA की पड़ताल में नकली दवाईयों के बेचे जाने के संदर्भ में कई खुलासे हुए हैं। नकली दवाओं का कारोबार करने वाली कंपनियां ब्राडेंड दवाइयों नामचीन कंपनी की ब्रांड नेम से मिलते जुलते नाम वाली दवाई तैयार कर कई राज्यों में पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें- क्या होती है जेनेरिक दवाइयां, क्यों मिलती है इतनी सस्ती

 

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी