नकली दवा पकडऩे वाले अधिकारी को जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा

पटना। गोविंद मित्रा रोड स्थित उदय पैलेस, न्यू उदय पैलेस और महिमा पैलेस की दवा दुकानों में छापेमारी करने वाले ब्रांड प्रोडेक्शन कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन को जान से मारने की धमकी मिली है। इसे देखते हुए निदेशक ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। इससे पहले उन्होंने एसके नगर व बुद्धा कॉलोनी थाने में धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीडि़त ने बताया कि वह स्थायी रूप से राजीव नगर इलाके का निवासी है। नकली दवा पकडऩे के बाद उनको मोबाइल नंबर 7765952883 फिर दूसरे मोबाइल नंबर 8434271454 नंबर से फोन कर आरोपियों ने मारने की धमकी दी है। पीडि़त को फोन पर सुधर जाने और थाने में दर्ज नकली दवा केस मामले को वापस लेने को कहा गया है। पुलिस को दिये बयान में पीडि़त ने बताया कि 21 नवंबर को जीएम रोड के कई दवा दुकानों में छापेमारी की गई। यहां करीब सात लाख की नकली दवा पकड़ी गई। इसके बाद पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित के कॉल डिटेल्स की लोकेशन पता कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 27 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट