नकली दवा बनाने की फैक्टरी पर पुलिस की रेड, लाखों की ब्रांडेड दवा जब्त

ऊधम सिंह नगर ( काशीपुर)। नकली दवा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से लाखों रुपये कीमत की दवाइयां जब्त की गई हैं। यह छापामार कार्रवाई पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से मिलकर की। नकली दवा बनाने वाली यह फैक्टरी एक मकान में चलाई जा रही थी। मौके से दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। टीम ने ब्रांडेड कंपनी की लाखों रुपये की दवा, दवा बनाने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। एक कार को भी जब्त कर लिया गया है।

यह है मामला

ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार व कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि सीतारामपुर स्थित द्वारिका कॉलोनी में किराये के मकान में नकली दवा बनाने की फैक्टरी चलाने की सूचना मिली थी। पता चला कि कुछ लोग एक मकान में डिस्पोजल सामग्री बनाने की आड़ में नकली दवा बनाने का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के तहत कई बार निगरानी की, लेकिन हर बार कारखाना बंद मिलता था। इस कारण पुलिस टीम काफी समय से आरोपियों की तलाश में थी।

दो युवकों को दबोचा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दवा की फैक्टरी से दो युवकों को दबोचा। युवकों की निशानदेही पर फैक्टरी खोली गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि फैक्टरी का मालिक हरिद्वार जिले का निवासी है। पुलिस फैक्टरी स्वामी की तलाश में दबिश दे रही है।

कई राज्यों में सप्लाई होती थी नकली दवा

आरोपयिों से पूछताछ में पता चला कि नकली दवा बनाकर देश के कई राज्यों में सप्लाई की जाती थीं। मौके से जो दवाई पकड़ी गई हैं, वह ब्रांडेड कंपनी की एंटी बायोटिक टेबलेट हैं। ये काफी महंगी मिलती हैं।

क्षेत्र में पहले भी पकड़ी जा चुकीं कई फैक्टरी

नकली दवा

बता दें कि क्षेत्र में इससे पहले भी नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। ऊधमसिंह नगर में भी जहां पहले ऐसी फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। हरिद्वार जनपद तो नकली दवा बनाने का गढ़ बन चुका है। रुडक़ी और भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो दर्जन से भी ज्यादा फैक्टरी पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस ने रुडक़ी के गंगनहर क्षेत्र और भगवानपुर में पिछले साल बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया था। तब पता चला था कि इस तरह बनाई जाने वाली नकली दवाइयां खुले बाजार में नहीं बिकती। इनको विभिन्न राज्य सरकारों की मांग पर सप्लाई किया जाता है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर