नकली दवा बिक्री करने पर MOHFW का सख्त फैसला,निर्माता ही नहीं मार्केटिग फर्म भी होगी जिम्मेदार

कानपुर। नकली व अधोमानक दवा बिक्री करने पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सख्त फैसला लिया गया है, जिसके तहत अब दवा निर्माता व विक्रेता नहीं बल्कि मार्केटिग फर्म भी जिम्मेदार होगी। पकड़े जाने पर अपराध के अनुसार कम से कम दो साल व अधिकतम आजीवन कारावास के साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी भुगतना होगा।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अब नियमों को और सख्त किया गया है। इसके तहत अब निर्माता व विक्रेता ही नहीं बल्कि मार्केटिग फर्म भी कार्रवाई की जद में आएगी। सरकार ने औषधि प्रशासन से सुझाव मांगे गए थे, जिसे फरवरी 2020 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को उपलब्ध कराया था।

इसके बाद तकनीकी सलाहकार बोर्ड से परामर्श के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 12 के द्वारा औषधि और प्रसाधन सामग्री नियम 1945 में संशोधन किया गया है, जिसके तहत अब दवा का प्रचार प्रसार व वितरण करने वाली मार्केटिग फर्म भी जिम्मेदार होगी। बतादें कि नकली व अधोमानक दवा बिक्री करने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।

इसके बाद भी जिले में प्रतिबंधित व अधोमानक दवा बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अत्यधिक मुनाफा कमाने के दवा विक्रेता लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। ड्रग विभाग की ओर से पिछले तीन माह में दो दर्जन से अधिक दवा विक्रेताओं को नोटिस के साथ ही कार्रवाई हुई है, लेकिन इसके बाद भी लोग नियमों की अनदेखी करने से नहीं चूक रहे हैं।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 15 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR