नकली दवा बेचने पर ड्रग विभाग का छापा

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में इन दिनों बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों पर ड्रग विभाग ने नकेल कसना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में  गुरूवार कोटवा में कई सालों से बिना लाइसेंस के चल रहे एक दवा दुकान निशा मेडिकल को सील किया गया। इस दुकान को मजिस्ट्रेट और ड्रग इंस्पेक्टर की उपस्थिति में सील कर दिया गया है।

दवाईयों का सैंपल लैब में भेजा गया (मोतिहारी)

इस मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने बताया है कि उक्त छापेमारी जिला अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश के आलोक में की गई है। जहां से कई दवाओं का सैंपल लिया गया है जिसको लैब टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। दवाईयों की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही यह जानकारी मिलेगी की उस दुकान में बिकने वाली दवाएं नकली थी या असली। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकाने से नशीली दवाएं भी जब्त की गई है। ड्रग विभाग की छापेमारी टीम में मजिस्ट्रेट मणि भूषण प्रसाद, ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद,सुशील कुमार रविंद्र मोहन और कोटवा थाना के एएसआई हरिंदर कुमार, पुलिस (Police) बल के अरुण कुमार, सागर कुमार, निरंजन कुमार शामिल थे।

इस दवा को खाने के बाद जॉम्बी जैसी हरकतें कर रहे हैं इंसान

https://medicarenews.in/news/35733

नकली दवा की मिली थी सूचना

पुलिस प्रशासन को बीते कई दिनों से जिले में लगातार नकली दवाएं बेचे जाने की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर जिलाधिकारी ने ड्रग विभाग को सचेत किया। जिलाधिकारी  ने ड्रग विभाग को अवैध और नकली दवा के कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी करने का निर्देश दिया था। बताया गया है कि इसी कड़ी में कन्हैया पंडित की दुकान निशा मेडिकल में छापेमारी कर दुकान से दवाओं का सैंपल इकट्ठा किया गया और दुकान को सील कर दिया गया। इस मामले को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया जाएगा।

ये भी पढ़े- गैलेंटिक फार्मा द्वारा निर्मित आंखों के एंटीबायोटिक पर WHO ने जारी किया अलर्ट

https://medicarenews.in/news/35736

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 16 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस