फार्मा का हब बनेगा उत्तर प्रदेश, मिलेगा रोजगार और दवाओं के परिवहन का बचेगा खर्चा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश फार्मा का हब बनने वाला है। प्रदेश में फार्मा पार्क और उप्र. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट की स्थापना होगी। जिससे रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी इसके साथ ही दवाओं के परिवहन का खर्चा भी बचेगा।

घरेलू दवाओं के बाजार को मिलेगा बढ़ावा (उत्तर प्रदेश)

फार्मा पार्क और उप्र. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट की स्थापना होने से घरेलू दवाओं के बाजार को बढ़ावा मिलेगा। अब प्रदेश में ही दवाओं का उत्पादन  होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लखनऊ के एसजीपीजीआई में डिवाइस पार्क और नोएडा के पास मेडटेक पार्क तैयार किए जा रह हैं। इससे स्पष्ट  है कि दवाओं और उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अब यूपी स्वावलंबी बनने की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि अभी तक इस तरह के पार्क देश में केवल केरल, हिमाचल और कर्नाटक में ही हैं। यूपी में ज्यादातर दवाएं हिमाचल से ही आ रही हैं। एनबीआरआई, सीमैप, सीडीआरआई और आईआईटीआर जैसी वैज्ञानिक संस्थाएं पहले से ही हैं। इसका भी फायदा प्रदेश को मिलेगा।

शोध को मिलेगा बढ़ावा

इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट बनने से शोध के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। दवाएं बनने में प्रयोग होने वाले केमिकल को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। फार्मा के क्षेत्र में शोध करने वाले लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नई दवाओं मौजूद होंगी साथ ही वैक्सीन का भी इस्तेमाल होगा। एकेटीयू केडीन इनोवेशन एंड इक्यूबेशन प्रो. बीएन मिश्रा ने कहा कि इंस्टीट्यूट के बनने से डायग्नोसिस किट भी तैयार हो सकेगी। अब नई दवाओं के खोज में जानवरों पर प्रयोग कम हो रहा है। ऐसे में भविष्य में ह्यूमन मॉडल बनाया जाएगा और उस पर प्रयोग किया जा सकेगा।

फार्मा पार्क की स्थापना और विकास के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान

योगी सरकार की ओर से  बजट में फार्मा पार्क की स्थापना एवं विकास के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फार्मा पार्क  को बनाने के लिए  सरकार ने ललितपुर में करीब 2000 एकड़ जमीन चिह्नित की है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर 1560 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे।

नकली दवा बेचने पर ड्रग विभाग का छापा

https://medicarenews.in/news/35742

फार्मा हब बनने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में करीब डेढ़ लाख से अधिक प्रशिक्षित फार्मासिस्ट हैं। हर साल करीब 20 से 25 हजार बी फार्मा, एम फार्मा, पीएचडी छात्र निकलते हैं।

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 17 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस