नकली फैक्ट्री में छापेमारी , भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद

वैशाली। नकली फैक्ट्री व नशीली दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। तो वहीँ दूसरी तरफ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और लगातार छापेमारी करके भारी मात्रा में नकली और प्रतिबंधित दवा बरामद कर रहा है। लालगंज थाना की पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चकसाले गांव के वार्ड नंबर 11 में गुड्डू साह के आलीशान मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवा, तेल, पशु दवा, खाली बोतल एवं रैपर बरामद किया है। बड़े पैमाने पर यहां सामानों की बरामदगी को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

गांव में जहां पर सामानों की बरामदगी की गई है, आसपास के लोग हैरत में पड़ गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए लालगंज थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के अधिकारी मो. सहदुल्लाह की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। यहां से लगभग 20 लाख रुपये का नकली सामान बरामद किया गया है। हाल के दिनों में लालगंज में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है जिसमें ब्रांडेड कंपनी के नकली सामानों को बरामद किया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि लालगंज में दो माह के अंदर यह तीसरी बड़ी छापामारी है। पुलिस ने इन स्थलों से भारी मात्रा में नकली दवा ओर नकली समान जब्त किया था। उन्होंने बताया कि लालगंज थाना पुलिस नकली कारोबार करने बाले माफियाओं पर लगातार शिकंजा कस रही है। ब्रांड प्रोटेक्शन के अधिकारी मो. सहदुल्लाह ने बताया कि ब्रांड प्रोटेक्शन को लगातार सूचना मिल रही थी कि राजधानी के आसपास बड़े पैमाने पर नकली समान बनाने का कारोबार हो रहा है। मगर सही लोकेशन नही मिल पा रहा था। पिछले एक माह से ब्रांड प्रोटेक्शन के कई कर्मचारी नकली समान बनाने बाले फैक्ट्री का पता लगाने में जुटे हुए थे।

एक महीने की मेहनत रंग लाई और नकली सामान बनाने की फैक्ट्री लालगंज में पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि पहले भी लालगंज पुलिस एक करोड़ से ऊपर के कीमत की देश की नामी दवा कंपनी का नकली दवा जब्त कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी गुड्डू साह नकली सामानों के कारोबार से अब तक लाखों रुपये का कमाई कर चुका है। ज्ञात हो कि वैशाली जिला का लालगंज देश के नामी ब्रांडेड कंपनियों के नकली समान बनाने का हब बनाता जा रहा है। अब तक नकली सामानों का तीन फैक्ट्री लालगंज में पकड़ा जा चुका है।

इस संबंध में बताया गया है कि ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के अधिकारी मो. सहदुल्लाह की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुड्डू साह के दो मंजिला मकान पर धावा बोला। मकान पर पहुंचते ही पुलिस की टीम दंग रह गई। इस मकान में नकली समान बनाने का फैक्ट्री खोल कर अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनियों का सामानों को तैयार किया जा रहा था। पुलिस की टीम ने जब मकान की तलाशी तो मकान से भारी मात्रा में नकली मेडिकल दवा डिस्पोरिन, मवेशी को खाने वाली दवा के साथ नकली आयल निहार और नवरत्न कंपनी का नकली ठंडा तेल बरामद किया गया। इसके अलावे पुलिस की टीम ने खाली बोतल ओर रैपर भी भारी मात्रा में इस मकान से बरामद किया है।

  • Related Posts

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 5 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 18 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार