नकली मिली P-MOX CV

अंबाला: किसी भी बीमारी/इन्फेक्शन को खत्म करने में एंटीबायोटिक का अहम रोल होता है यदि वही नकली निकल आए तो खतरे की संभावना बढ़ जाती है। हाल ही में रेवाड़ी के ड्रग कंट्रोल अधिकारी हेमंत ग्रोवर ने रूटीन में Decent Pharma Rurkee द्वारा निर्मित एंटीबायोटिक Amoxycillin Trihydrate & potassium clavulanate (P- MOX CV) के कोंबिनेशन वाली टेबलेट के सैंपल लिए जो विभगीय क्रमांक 70 -2017 के माध्यम से जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट चौकाने वाली सामने आई। दवा पूरी तरह नकली मिली। राज्य औषधि नियंत्रक ने मामले की जमीनी सच्चाई पता करने के निर्देश दिए तो दवा पर रुडक़ी का जो पता डिसेंट फार्मा 182 नन्हेड़ा अनंतपुर अंकित था, वहां कोई भी औषधि इकाई नहीं मिली। न ही विभाग के पास इसका कोई रिकॉर्ड मिला। गहन छानबीन के बाद इसका लिंक राज्यस्थान के जयपुर में होने का पता चला। विभगीय अनुमति के बाद जब जयपुर में दबिश दी तो वहां के औषधि प्रशासन ने इस कंपनी और दवा के किसी भी तरह के रिकार्ड होने से मना कर दिया। ऐसे में औषधि प्रशासन हरियाणा ने p-mox cv बैच न. 1707 निर्माण दिनांक 02-2017 एक्सपायर 07-2018 की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR