नकली सेनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री पर रेड, सील कर केस दर्ज 

रांची। औषधि निदेशालय की टीम ने रातू इलाके में नकली सेनिटाइजर का निर्माण करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। मौके पर बड़ी संख्या में नकली सेनिटाइजर जब्त होने पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिना लाइसेंस के मिश्रा केमिकल नामक कंपनी चलाई जा रही थी। इस कंपनी के दफ्तर में नकली सेनिटाइजर बनाये जा रहे थे। कोरोना को लेकर फैली दहशत के बीच कुछ लोग इसे मौका समझ कमाई करने में लगे हैं। कोरोना से बचने के लिए सेनिटाइजर की बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए रातू के कांठीटांड़ में नकली सेनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री खोली गई थी। इसकी गुप्त सूचना औषधि नियंत्रक निदेशालय को मिली। इसी सूचना पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में नकली सेनिटाइजक की शीशियां बरामद की गईं। औषधि निदेशक ने बताया कि रातू इलाके में बिना लाइसेंस के सेनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री होने की सूचना मिली थी। साथ ही ये भी पता चला था कि काफी अधिक मूल्य पर इन्हें बेचने की तैयारी है। इसी सूचना के आधार पर औषधि निदेशालय की विशेष टीम ने डीआई प्रतिभा झा की अगुआई में छापेमारी की। इस दौरान फैक्ट्री में बड़ी संख्या में तैयार सेनिटाइजर और रैपर मिले। सभी को जब्त कर लिया गया।
छापेमारी के बाद बिना लाइसेंस के फैक्ट्री चलाने, जीएसटी नम्बर नहीं लेने और तय कीमत से काफी ज्यादा दाम पर सेनिटाइजर बेचने सहित कई धाराओं में औषधि विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए