60 फार्मा कंपनियों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा बनाने की मंजूरी

देहरादून। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की भारी मांग के चलते राज्य सरकार में 60 दवा निर्माता कंपनियों को यह दवा बनाने की मंजूरी दे दी है ।
औषधि नियंत्रक की ओर से सभी कंपनियों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा बनाने की मंजूरी दे दी गई है। सरकार व स्वस्थ विभाग के इस फैसले से जहां हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की किल्लत को दूर किया जा सकेगा, वहीं अमेरिका, स्पेन, ब्राज़ील, समेत कई देशों को भी दवा की आपूर्ति की जा सकेगी। बता दें कि कोरोना वायरस बीमारी से निपटने को लेकर मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की मांग तेजी से बढ़ी है। अमेरिका, स्पेन, ब्राजील, इटली, जैसे देशों में इस दवा की मांग की जा रही है। वैसे तो भारत में हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है लेकिन जिस तरीके से कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है उसे देखते हुए पिछले दिनों केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी । हालांकि अब सरकार ने इसे नए सिरे से खोल दिया है। देश-दुनिया में दवा की भारी मांग को देखते हुए उत्तराखंड औषधि नियंत्रक ने हरिद्वार ,काशीपुर, रुद्रपुर , समेत राज्य के कई इलाकों में संचालित 60 दवा निर्माता कंपनियों को यह दवा बनाने की मंजूरी दे दी है। ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह का कहना है कि मंजूरी मिलने के साथ ही अब ना सिर्फ हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा के निर्माण में तेजी आएगी वहीं इसकी भारी कमी को भी तत्काल दूर किया जा सकेगा। बता दें कि जबसे कोरोना वायरस फैला है तभी से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए