नर्स ने मांगा मातृत्व अवकाश, हाईकोर्ट का जवाब : आपके दो सौतेले बच्चे, नहीं मिल सकती मैटरनिटी लीव

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पीजीआई के एक नर्स के मातृत्व के आवेदन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रद कर दिया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि अगर किसी महिला के दो सौतले बच्चे हैं तो तीसरे पर वह मातृत्व अवकाश की हकदार नहीं है। पहले से दो बच्चे उसके जैविक बच्चे नहीं हैं तो भी उसका खुद का पैदा हुआ बच्चा तीसरा माना जाएगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने नर्स की याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि नियम के मुताबिक, मैटरनिटी लीव सिर्फ दो ही बच्चों के लिए मिलती है।

याचिका दाखिल करते हुए दीपिका सिंह ने बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी, 2014 को अमर सिंह से हुआ था। अमर सिंह की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी और उसके दो जीवित बच्चे थे। याची को पहला जैविक बच्चा 6 जून, 2019 को हुआ था। उसने 4 जून से 30 नवंबर 2019 तक के मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था। आवेदन यह कहते हुए खारिज किया गया था कि उसके पहले से दो जीवित बच्चे हैं और दो से कम जीवित बच्चों की स्थिति में ही यह अवकाश दिया जाता है।

इसके खिलाफ याची ने कैट में याचिका दाखिल की थी। कैट ने पीजीआई के आदेश को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके खिलाफ याची हाईकोर्ट पहुंची। हाईकोर्ट ने कहा कि याची अपने पति के पहली पत्नी से हुए दो बच्चों की भी मां है। याची ने उनका ध्यान रखने के लिए चाइल्ड केयर लीव भी ली है। ऐसे में यह उसका पहला बच्चा है कहकर वह मातृत्व अवकाश का दावा नहीं कर सकती। इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 15 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 17 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली