नशा तस्करी में 5 अरेस्ट, 17 हजार नशीली गोलियां जब्त

अमृतसर। पुलिस ने नशा तस्करी रैकेट को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। तसकर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से 17 हजार नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। आरोपी दूसरे राज्यों से पार्सल के जरिये नशीली गोलियां मंगवाकर सप्लाई करते थे। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी है।

ये हैं पांचों आरोपी

आरोपियों की पहचान अमृतसर में ढाब वस्ती राम निवासी प्रिंस कुमार उर्फ राजन, पट्टी में (तरनतारन) मोहल्ला कोडिय़ां वाला निवासी बलजिंदर सिंह, मेजर सिंह, पट्टी की वार्ड 9 निवासी आकाश सिंह तथा तरनतारन के गांव हरिके निवासी मेहर सिंह के रूप में बताई गई है।

वाहनों की चैकिंग के दौरान दोनों काबू 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ राजन और बलजिंदर सिंह एक्टिवा पर सवार होकर तरनतारन और अमृतसर के इलाकों में नशीली गोलियां सप्लाई करते थे। सीआईए स्टाफ-1 के इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह की टीम ने रेलवे स्टेशन के पिछले हिस्से गोल इलाके में नाकेबंदी की। वाहनों की चैकिंग करने के दौरान उक्त दोनों को काबू किया गया।

जेल में बंद रहा है राजन 

पूछताछ में प्रिंस कुमार उर्फ राजन ने बताया कि वह जेल में बंद रहा है। वहां उसकी पहचान बंदी मेजर सिंह निवासी पट्टी के साथ हुई। वह जमानत पर बाहर आने के बाद बाहरी राज्यों से क्लोवेडोल100 एसआर आदि नशीली गोलियां पार्सल के जरिए मंगवाता था। इसके बाद आगे बलजिंदर सिंह को सप्लाई करता था। बलजिंदर इन नशे की गोलियों को मेजर सिंह के कहने पर अमृतसर और तरनतारन के अलग-अलग व्यक्तियों को सप्लाई करता है।

छापेमारी की जा रही

पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों से अभी तक खरीदी गई कुल नशीली गोलियों की मात्रा का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत