नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े तीन लाख याबा टैबलेट जब्त, 4 गिरफ्तार

असम। नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े तीन लाख याबा टैबलेट जब्त की गई हैं। इसके अलावा, 1.3 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। बरामद ड्रग्स की कीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मिलकर की।

यह है मामला

पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना पर करीमगंज और कछार जिलों में छापेमारी की और एक ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। गिरोह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई है। आरोपियों की पहचान नोइमुल हक, फुजैल अहमद, अतीकुर रहमान उर्फ अतीक और जगजीत देब बर्मा उर्फ बर्मन के रूप में हुई है।

छापेमारी में 3,50,000 याबा टैबलेट और 1.3 किलोग्राम हेरोइन सहित बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ बरामद हुए। करीमगंज जिले में अधिकारियों ने 12 पहियों वाले ट्रक के गुप्त कक्षों में छिपाकर रखी गई ड्रग्स जब्त की।
असम पुलिस महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने बताया कि इस जिले में जब्त किए प्रतिबंधित पदार्थ की बाजारी कीमत करीब 115 करोड़ रुपये है। पड़ोसी कछार जिले में एक अन्य अभियान में 5.5 करोड़ रुपये मूल्य की 18,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। यह जब्ती सिलचर के कथल रोड पर की गई।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए