कफ सिरप के साथ ड्रग तस्कर दबोचा, साथी फरार

दुर्ग (भिलाई)। कफ सिरप की भारी खेप के साथ ड्रग तस्कर को रेलवे स्टेशन से लगे यार्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से करीब एक लाख रुपये कीमत की कफ सिरप जब्त की गई है। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

यह है मामला

दुर्ग आरपीएफ टीआई एके सिन्हा ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वे अपनी टीम के साथी एएसआई एस द्विवेदी, हेड कांस्टेबल वायके ताम्रकर और कांस्टेबल एसआर मीणा के साथ रेलवे स्टेशन की चेकिंग में लगे थे। दुर्ग स्टेशन के यार्ड के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। आरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोका तो वो भागने लगे। पुलिस ने तत्परता से एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा।

आरपीएफ ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेम प्रकाश नेताम निवासी मिलपारा पाटन दुर्ग निवासी बताया। उसने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से नशीली कफ सिरफ लेकर आते थे। इसके बाद इसे महंगे दामों में लोगों को सप्लाई कर देते थे। लोग इसे नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वह पाटन निवासी अपने साथी के साथ दवा की तस्करी का काम करता है। वो उसके साथ पहली बार कानुपर दवा लेने गया था। साथ ही उसका साथी कई साल से ये काम करता आ रहा है। आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया है। जीआरपी अब भागे आरोपी को पकडऩे पाटन जाएगी।

ये मिली दवाइयां

कफ सिरप

आरोपियों के पास दो बैग थे। आरपीएफ टीम ने दोनों बैग को चेक किया। औषधि निरीक्षक की मौजूदगी में बैग में कोडीन फास्फेट सिरप, ब्लूरेक्स टी सिरप की 508 बोतलें मिलीं। इसकी कीमत लगभग 91,440 रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ नेचेक कराने के बाद आरोपी प्रेम प्रकाश नेताम (26) निवासी वार्ड नंबर 6 मिलपारा पाटन को जीआरपी को सौंप दिया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत