नशा मुक्ति केंद्र में दवा नहीं मिलने पर मंत्री के सामने हुआ हंगामा

बटाला। सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र पर शुक्रवार को नशा छुड़ाने के लिए पहुंचे लोगों ने सेहत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े अधिकारियों पर अपने चहेतों को पहल के आधार पर दवाई बांटने का आरोप लगाया। यह हंगामा उस समय हुआ, जब कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा कोविड-19 से संबंधित हालात का जायजा लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इस संदर्भ में एसएमओ डा. संजीव भल्ला ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र पर दवाई बांटने की यह प्रक्रिया आनलाइन से जुड़ी हुई है। कई बार तकनीकी खराबी के कारण ऐसी प्राब्लम आ जाती है।

श्रमिकों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी वे जांच करेंगे। एसएमओ नई बताया कि श्रमिकों की आवाज सुनते हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दवाई मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसएमओ डा. संजीव भल्ला को इस ओर तुरंत ध्यान देने की हिदायत दी। कई बार तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या आती है। दरअसल मंत्री की उपस्थिति में नशा छुड़ाने की दवाई लेने वाले श्रमिकों ने अपनी जेबों में पड़ी रोटियों को दिखाते हुए यह कहा कि उन्हें अपने कार्य पर रोजाना नौ बजे पहुंचना होता है।

जब भी वे दवा लेने नशा मुक्ति केंद्र में आते हैं तो उन्हें संबंधित विभाग की ओर से 11 से 12 बजे तक बैठा कर रखा जाता है। इसी बीच अमीर घराने से संबंधित कोई भी युवा जब नशा मुक्ति केंद्र पर दवाई लेने आता है तो उसे पहल के आधार पर दे दी जाती है। जबकि उन्हें नित्य नए बहाने लगाकर उनकी मजदूरी से खिलवाड़ किया जाता है और वह दिहाड़ी लगाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में वे अपने परिवार का कैसे पेट पालेंगे। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन उन्हें दोबारा नशे की गर्त में धकेलना चाहता है। एक घंटे तक दवाई ना देने के आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया। मंत्री दवाई मिलने का आश्वासन दिया।

 

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन