नशीली और प्रतिबंधित दवाओं का हब बना मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर : जिले का नाम एक बार फिर से नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार से जुड़ा है. दूसरे राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा पकड़ा जाने पर इसकी कड़ियां कई बार मुजफ्फरपुर से जुड़ चुकी हैं.

तीन दिन पूर्व नारकोटिक्स विभाग ने जिला परिषद मार्केट में दो दवा कारोबारियों को प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करने पर नोटिस दी थी, जिससे दो महीना पूर्व डीएम के आदेश पर जिला परिषद मार्केट के एक दवा कारोबारी की एजेंसी से 17 लाख रुपये से अधिक की एक्सपायरी दवाएं जब्त की थी.

ड्रग विभाग के साथ नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी कई बार जांच के बाद करोबारियों को तलब कर चुके हैं. यहां व्यापारियों के घरों से भी बड़ी मात्रा में नकली और एक्सपायरी दवाएं बरामद हो चुकी हैं.

यहां के कुछ दवा कारोबारी यूपी से लेकर हरियाणा कर दवाओं की सप्लाई करते हैं. इनमें नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई अधिक मात्रा में होती है.

सूत्रों का कहना है कि अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दवा कारोबारी अन्य राज्यों में प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करते हैं. अन्य जिलों की ड्रग विभाग की जांच के दौरान दवाएं पकड़ी जाने पर लिक मुजफ्फरनगर से निकलते हैं.

हापुड़ जनपद का चार्ज ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद के पास है इसके साथ ही उनके पास मुजफ्फरनगर का भी चार्ज है. इस मामले में उन्होंने कहा कि पुराने माल की बिक्री में जिले का लिकअप निकल रहा है. कई मेडिकल एजेंसियों के बिल और बाउचर की जांच चल रही है, जिन पर कार्रवाई भी होगी.

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट