नशीली गोलियों का जखीरा बरामद, दवा व्यापारी के गोदाम सील

लुधियाना। नशीली दवा का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि लगातार छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवा का जखीरा बरामद किया जा रहा है। तो वहीं छावनी मोहल्ला में भाजपा नेता के घर से मिली नशीली गोलियों के मामले में पुलिस लगातार रैकेट में शामिल आरोपितों पर नकेल डालने की कोशिश में जुटी है। इस क्रम में पुलिस टीमों ने वीरवार को फूड स्पलाई टीम व ड्रग अफसरों के साथ बिजली मार्केट में दबिश दी। एक दिन पहले जिस व्यापारी के तीन गोदाम सील किए गए थे, उनके एक अन्य गोदाम पर पुलिस ने जांच की। वहां से पुलिस ने दस्तावेज बरामद करने के अलावा कुछ सैंपल भी लिए है। सात ही विभाग ने सभी गोदामों को सील कर उस पर नोटिस चपका दिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता के निवास पर मिली नशीली गोलियों के जखीरा के बाद पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

बता दे कि पुलिस ने कुछ दिन पहले हैबोवाल इलाके के रहने वाले एक युवक के पास से 300 नशीले इंजेक्शन व नकली जिम में यूज होने वाले ़फूड सप्लीमेंट्स के साथ काबू किया था। आरोपित यह धंधा हैबोवाल में किराए की कोठी लेकर करते थे। आरोप है कि वह डब्बों में नकली पाउडर डाल मंहगें दामों में बेचते थे और लोगो की जिदगी के साथ खिलवाड़ करते थे। उस मामले की जांच में बिजली मार्केट में काम करने वाले दवा व्यापारी का नाम सामने आया था। उसके बाद पुलिस ने वीरवार को उस दुकान में रेड कर उसे सील कर दिया। एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि ़फूड सप्लाई विभाग ने दुकान से सभी सप्पलीमेंट के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस