नशीली टेबलेट की सप्लाई देने जा रहा केमिस्ट अरेस्ट, रिमांड पर लिया

कालका (हरियाणा)। नशीली टेबलेट की सप्लाई देने जा रहे एक केमिस्ट को मौके से गिरफ्तार किया गया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला को सूचना मिली थी कि टगरा कली राम कालका का निवासी संजीव कुमार उधव मेडिकल हाल के नाम से केमिस्ट शॉप का संचालन करता है। दवा दुकान की आड़ में वह नशीली गोलियां भी बेचता है। बताया गया कि वह पशु अस्पताल टगरा कली राम के पास किसी व्यक्ति को भारी मात्रा में नशीली गोलियों की सप्लाई देने के लिए जाएगा।

बैग से 3390 नशीली गोलियां मिली।

सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल ने टीम गठित की और मौके पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी संजीव सामने से आता दिखा और उसे रोककर तलाशी ली गई। आरोपी के कहने पर राजपत्रित अधिकारी एईटीओ पंचकूला सुनील सीले को मौके पर बुलाया गया। उनके सामने तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से कुल 3390 गोलियां मिली। इन नशीली गोलियों की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

चार दिन के रिमांड पर भेजा

आरोपी संजीव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एंटी नारकोटिक सेल के अधिकारियों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास करेगी कि वह ये नशीली दवाएं कहां से खरीदता था और कहां बेचता था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन