नशीली टैबलेट की तस्करी का भंडाफोड़, 5 करोड़ की दवाओं के साथ 3 अरेस्ट

अगरतला। नशीली टैबलेट की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। त्रिपुरा पुलिस ने बागबासा नाका पॉइंट के पास अगरतला जा रहे एक वाहन को रोककर 55 हजार मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की। बरामद की गई दवाओं की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

उत्तरी त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस को नशीली दवा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा-असम अंतर्राज्यीय सीमा पर बागबासा में एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमेें नशीली मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद हुई। इस टैबलेट को याबा टैबलेट या पार्टी टैबलेट भी कहा जाता है। बरामद की गई दवाओं की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई गई है।

ड्रग की तस्करी म्यांमार से की गई

पुलिस अधिकारी के अनुसार ड्रग की तस्करी म्यांमार से की गई। इसे मिजोरम और असम राज्यों के जरिए त्रिपुरा लगाया गया। गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर दक्षिणी असम के करीमगंज के निवासी हैं। गौरतलब है कि म्यांमार से तस्करी कर लाई गई मेथामफेटामाइन टैबलेट हाल के वर्षों में सबसे अधिक तस्करी वाली ड्रग में से एक है। इस ड्रग की पूर्वोत्तर राज्यों, भारत के अन्य हिस्सों और पड़ोसी बांग्लादेश में भारी मांग है।

उधर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ड्रग बरामदगी पर पुलिस की सराहना की। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि नशा मुक्त भारत के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण के प्रति त्रिपुरा पुलिस की भूमिका सराहनीय है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक