नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में केमिस्ट गिरफ्तार

यमुनानगर: हाल ही में हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश से हरियाणा में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोप में एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश कुमार अम्बाला के मगरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर चलाता है। इससे पहले इस मामले में पकड़ा गया अम्बाला जिले के बराड़ा के हरिनगर काॅलोनी निवासी अमित कुमार उसे ही प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करता था।

अमित कुमार की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ही राकेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इंचार्ज ने इस संबंध में जानकारी दी कि इसी महीने 19 जनवरी को अपराध शाखा-2 की टीम ने 10 हजार कैप्सूल, 75 हजार गोलियां, 300 सिरप और 100 इंजेक्शन के साथ अमित कुमार नाम के शख्स को एंडेवर गाड़ी में पकड़ा था।

आराेपी अमित कुमार अपनी कार में उत्तर प्रदेश से कलानौर बार्डर के रास्ते प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आ रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी अमित  कुमार प्राॅपर्टी डीलर का काम करता है। वह कितनी बार उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर हरियाणा आ चुका है। आरोपी लग्जरी कार में इसलिए चलता था कि किसी को कोई शक न हो। डिलीवरी के लिए भी वह फोन के माध्यम से संपर्क करता था। फोन पर ही उसे जगह बताई जाती थी। जहां से वह प्रतिबंधित दवाइयां उठाता था। अब उससे पूछताछ के बाद राकेश को गिरफ्तार किया गया है। उससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर अपनी कार में नशे की भारी खेप को लेकर कलानौर के रास्ते उत्तर प्रदेश से हरियाणा में सप्लाई के लिए आएगा। इस सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर बॉर्डर पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया तो उसमें से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ पाए गए थे।

आरोपी राकेश कुमार को रिमांड पर लिया गया है। इस मामले की पूरी जांच की जाएगी इसके पश्चात आरोपी पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

    मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

    FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

    नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 5 views
    बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

    FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 6 views
    FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

    पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 6 views
    पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 7 views
    निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

    मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 24, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 18 views
    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश