नशीली दवाइयां बेचने पर कैमिस्ट को 10 साल की जेल

हिसार। अवैध रूप से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बेचने के मामले में दोषी हनी मेडिकल हॉल के संचालक पवन को अदालत ने 10 साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। बता दें कि शहर थाना में 27 जुलाई 2017 को ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जानकारी अनुसार ड्रग विभाग के सीनियर ड्रग कंट्रोलर डॉ. रमन श्योराण के नेतृत्व में ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी ने विजय नगर स्थित मेडिकल हॉल पर छापा मारा था। उस दौरान मेडिकल हॉल संचालक संतनगर वासी पवन अपनी स्कूटी की डिग्गी में नशे में इस्तेमाल होने वाली 18 बोतल रेक्सकॉफ की शीशी सप्लाई के लिए लाया था। तभी ड्रग कंट्रोलर ने उसे काबू कर लिया। स्कूटी की डिग्गी खुलवाई तो उसमें उक्त शीशी बरामद हुईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। आरोपी दवा संबंधित रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, जिसके कारण उसके खिलाफ सिटी थाना में शिकायत देकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवा गिरफ्तार करवाया गया था। एडीएसजे रेणु राणा की अदालत ने उसे दोषी मानते हुए उक्त सजा सुनाई है।

Related Posts

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

मोहाली (पंजाब)। अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जीरकपुर में रामगढ़ भूड्डा इलाके के एक मकान में अवैध रूप से दवा फैक्ट्री चल रही थी। एंटी नारकोटिक्स सेल व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस