नशीली दवाइयां बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक व सेल्समैन गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर स्टोर संचालक और सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ तरह की नशीली दवाएं बरामद की गईं हैं।
पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा में काफी समय से मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर नशीली दवाएं बेचने की सूचना मिल रही थी। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पुलिस ने इंदिरानगर नूरी मस्जिद के पास स्थित सिटी मेडिकोज एंड क्लीनिक में छापा मारा। मेडिकल स्टोर से आठ प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की गईं। दुकान से आजम पुत्र फारुख निवासी शाहदरा थाना पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर और मो. अफ सार पुत्र इशाक निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद अफ सार 2017 से सिटी मेडिकोज मेडिकल स्टोर चला रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मार कर इसे बंद कराया था। नशीली दवाएं बेचने की शिकायत पर इसे बंद करा दिया गया। फिर भी अफसार नहीं माना। जबकि आजम ने सिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी नाम से क्लीनिक खोला था। दोनों नशीली दवाइयां बेच रहे थे। दुकान से 135 ट्रेमाडोल टेबलेट, 570 क्लोनेजफार्म टेबलेट, 300 एसिलोपाम टेबलेट, चार मेसोमेक्स किट, एक बोतल गेस्टोरेस्ट, चार बोतल फि नारगम सिरप, 50 कॉम्बिटोल टेबलेट और 40 कैप्सूल सिनेक्स बरामद हुए ।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई