नशीली दवाएं लेकर आ रहे दो युवक गिरफ्तार 

शहडोल (मध्यप्रदेश)। जिले में नशीली दवाइयों का कारोबार तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने दो युवकों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से जब्त की गई सभी दवाइयां प्रतिबंधित हैं। इनमें से एक एनेस्थीसिया का इंजेक्शन है, जिसका इस्तेमाल बेहोशी के लिए किया जाता है। इसकी डोज ज्यादा होने पर इंसान की मौत भी हो सकती है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि बुढ़ार की तरफ से दो युवक नशीली दवाइयां लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बगिया तिराहे के पास दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आदित्य तिवारी उर्फ बेटू (26) निवासी पांडवनगर और प्रमोद तिवारी (37) निवासी सोहागपुर बताया है। उनके पास से काफी मात्रा में नशीली दवाइयां, इंजेक्शन, डिस्पोजल आदि बरामद किए गए हंै। दोनों पर ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ पहले भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया है कि जमुई में उन्हें दवाइयों की सप्लाई मिली थी, जिसे लेकर वे शहडोल आ रहे थे। ये दवाइयां कहां से लाई गई थी और किसके माध्यम से सप्लाई कराई गईं, इसके बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 32 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन