नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले तीन गिरफ्तार

बिलासपुर (छग)। पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3000 रेक्सोजेसिक, 4800 एविल इंजेक्शन व 150 शीशी कफ सिरप जब्त किया गया। जानकारी अनुसार सिविल लाइन पुलिस को मुखबिरों से शहर में बाहर से बड़ी मात्रा में अवैध इंजेक्शन, टेबलेट व सिरप की खेप आने की सूचना मिली। पुलिस ने इमलीपारा रघुराज स्टेडियम के पीछे घेराबंदी कर रविनंदन कश्यप को पकड़ा। वह मोपेड पर कार्टन लेकर आ रहा था। जांच करने पर कार्टन में रेक्सोजेसिक इंजेक्शन मिला। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तोरवा पावर हाउस निवासी अविनाश दुबे उर्फ सोनू को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1500 नशीली टेबलेट व सिरप मिली। उसका मोबाइल व बाइक भी जब्त की गई है। मुख्य आरोपी रविनंदन की निशानदेही पर कारोबार में लगे उसलापुर नेचर सिटी निवासी दीपेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से कोरबा हरदी बाजार का रहने वाला है। यहां आकर नशीली कारोबार में जुटा हुआ था। उसकी बाइक से 150 कफ सिरप मिली। इसी तरह रविनंदन कश्यप के घर से 4800 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। पकड़े गए तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि शहर में नशे की समस्या तो है। इस पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसी के चलते बाकी क्राइम होता है। चोरियां, लूट होती है। नशे के खिलाफ हमारा अभियान चल रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 3 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 3 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त