नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त करता कारोबारी दबोचा, किराये के कमरे से चला रहा था धंधा

सिरमौर (हप्र)। नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त करता कारोबारी दबोचा गया है। कालाअंब पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यह अवैध धंधा किराये के कमरे में कर रहा था।

यह है मामला

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरपाल सिंह (39) मूल निवासी हरियाणा किराए के मकान में रहकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों/ गोलियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पीपल वाला बिक्रमबाग क्षेत्र में आरोपी हरपाल सिंह के किराये के कमरे पर दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ये दवाइयां की बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के किराये के कमरे से दो काले रंग की पॉलीथीन बरामद हुई। इनमें एक पॉलीथीन के अंदर से 9 पत्ते प्रतिबंधित नशीली गोलियां के बरामद हुए। इनके बैच नंबर हरे रंग से मिटाए हुए थे। वहीं, दूसरे पॉलीथीन लिफाफे से पुलिस ने 42 पत्ते की कुल 420 गोलियां बरामद की।

एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच में जुटी है। गौरतलब है कि बीते दिनोंं 1 अगस्त को भी कालाअंब पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 19 किलो से अधिक चूरापोस्त/भुक्की भी बरामद की थी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी