नशीली दवा का सप्लायर दबोचा

भीलवाड़ा। पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयां सप्लाई करने के आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी अनिल जैमनी ने जानकारी देते बताया कि कैंट रोड आगरा निवासी मनीष मित्तल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। थोक व्यापारी राजेन्द्र भंडारी ही मनीष से दवाइयां मंगवाता था। पूछताछ में सामने आया कि मनीष मेडिकल स्टोर पर काम करता था। दवाओं के सिलसिले में राजेन्द्र का आगरा जाना होता था। वहां उसकी मनीष से पहचान हुई। मनीष प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई में लग गया। राजेन्द्र के कहने पर वह आगरा में ट्रैवल्स बस में दवाएं रखवा देता था। पुलिस ने राजेन्द्र को रिमांड अवधि समाप्त होने पर जेल भिजवा दिया। कलकीपुरा निवासी सुरेशचंद समदानी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि 22 फरवरी को आगरा से ट्रॉवेल्स बस में आई सात लाख की प्रतिबंधित दवाओं को पुलिस व औषधि नियंत्रक विभाग ने जब्त कर राजेन्द्र व सुरेश को गिरफ्तार किया था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई