नशीली दवा की जब्त मात्रा के मानक में हाई कोर्ट ने किया बदलाव

नई दिल्ली। नारकोटिक्स एक्ट यानि कि एनडीपीएस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब हाई कोर्ट ने भी जब्त नशे में प्रयुक्त दवा की मानक मात्रा में बदलाव किया है। नशीली दवा की जब्ती के मामले में पूर्व में तय मानक मात्रा में सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव किए हैं। इसके तहत जब्त नशीली दवा की उपलब्ध मात्रा को ही मूल आधार माना है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आधार पर हाई कोर्ट में भी जब्त मात्रा को लेकर नया प्रावधान तय किया गया है और धारा 37 के तहत व्यावसायिक मात्रा निर्धारित की है। गौरतलब है कि अब इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद नशीली दवा के तस्करों को अब आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी। दरअसल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में भी मनेंद्रगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के नशीली दवा तस्कर सूरज एक्का के जमानत प्रकरण की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का हवाला दिया है। इसी आधार पर जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने नशीली दवा तस्करी के आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। साथ ही सख्ती टिप्पणी की है कि नशीली दवाओं से अपराध बढ़ रहा है और समाज में इसका विपरीत असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में इस तरह के कारोबार में शामिल अपराधियों को जमानत देना उचित नहीं है। बतादे कि नशीली दवा खासकर कोरेक्स समेत अन्य कोडिनयुक्त सीरप में अल्कोहल व टेबलेट और इंजेक्शन में अन्य नशीले पदार्थ की मानक मात्रा को देखते हुए जब्ती बनाई जाती है। उदाहरण के तौर पर सौ एमएल की कोरेक्स की शीशी में अल्कोहल की मात्रा पांच एमएल है तो पांच एमएल अल्कोहल मानी जाती है। इसका तस्करी के आरोपितों को लाभ मिलता है। मात्रा कम होने के कारण उन्हें जमानत मिल जाती है। ऐसे ही एक मामले में हीरा सिंह विरुद्घ केंद्र सरकार में सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस की धारा 37 के तहत जब्त दवा के व्यावसायिक व मानक मात्रा में नया प्रावधान तय किया है। इसके तहत अब शीशी में मौजूद पूरी दवा को नशीला पदार्थ माना जाएगा। उसमें मिलावट मात्रा को मानक क्षमता नहीं मानी जाएगी।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट