नशीली दवा की तस्करी में केमिस्ट समेत 3 अरेस्ट, 5 करोड़ की दवा जब्त

नई दिल्ली। नशीली दवा की तस्करी में केमिस्ट समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से पांच करोड़ की दवाएं भी जब्त की हैं। इन दवाओं में प्रतिबंधित ट्रामाडोल (1,58,544 कैप्सूल), अल्प्राजोलम (1560 गोलियां), कोडीन सिरप (692 बोतलें) और 3.14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों के नाम मोहम्मद अनस व निवेश कुमार बताए गए हंै। दोनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं। वहीं, तीसरे आरोपित का नाम लवकेश सिंधी है और वह लक्ष्मी नगर निवासी केमिस्ट है।

यह है मामला

डीसीपी स्पेशल सेल को सूचना मिली कि कुछ ड्रग्स तस्कर साइकोट्रोपिक पदार्थ युक्त दवाओं की अवैध खेप लखनऊ से खरीदकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सप्लाई करने वाले हंै। पुलिस टीम ने यमुना विहार क्षेत्र से मोहम्मद अनस को दबोच लिया। वह आठ कार्टन में दवाई लेकर उसे किसी को डिलीवरी करने जा रहा था।

दवाइयां और नकदी बरामद

आरोपी मोहम्मद अनस से पूछताछ के बाद निवेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर 288 ट्रामाडोल कैप्सूल और 2.92 लाख नकद जब्त किए हैं। वहीं, केमिस्ट लवकेश उर्फ लकी को भी दबोच लिया गया है। पता चला है कि आरोपी लकी के नाम से लक्ष्मी नगर में केमिस्ट की दुकान चलाता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अनस मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है और यहां कर्दमपुरी में रहता है। निवेश कुमार ओल्ड कर्दमपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वैन व दो स्कूटी भी अपने कब्जे में ले ली हंै। आरोपियों से बरामद दवाइयों की कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर