नशीली दवा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तस्करों को मौके से दबोचा

जगदलपुर (छग)। नशीली दवा की अवैध रूप से बिक्री करने के आरोप में दर्जनभर युवक गिरफ्तार किए गए हैं। तस्करों के कब्जे से काफी मात्रा में दवाइयां और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

बस्तर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुकमा के रहने वाले दो युवक अवैध नशीली दवा को शहर में बेचने का काम करते हैं। इस समय वे दलपत सागर के पास नशीली दवा बेच रहे हंै। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम मौके पर वान्या लॉन के पास पहुंची। वहां पर दो युवक केटीएम मोटर साइकल पर थैला लिए हुए मिले। वे दोनों पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आरोपियों से नशीली दवाइयां जब्त

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम तेजपाल सिंह और धीरजपाल सिंह निवासी सुकमा वासी बताये। आरोपियों के पास एक नीले रंग का थैला मिला। थैले की तलाशी लेने पर अवैध नशीली दवाई Alprazolam Tablets ip 0.5mg 03 टेबलेट के पैकेट पाए गए। पैकेट के अंदर 1800 नग कीमती 4320/ रूपये तथा Pyeevon Spas Plus Capsules 720 नग कीमती 6480/-रूपये मिला। आरोपियों ने बताया कि करीब छह माह पहले से दोनों अपने साथी सुनील बघेल,रवि राव, प्रकाश निवासी जगदलपुर और सद्दाम खान और विद्याचरण सोनवानी निवासी बस्तर के साथ मिलकर नशीली दवाओं का व्यापार करते हंै।

आरोपियों के अन्य साथियों को भी दबोचा

आरोपियों के अनुसार सुनील बघेल, प्रकाश सोना व रावि राव को Pyeevon Spas Plus Capsules 10-10 स्ट्रीप, विद्याचरण को Alprazolam Tablets ip 0.5mg को 2 पैकेट और सद्दाम को codine syrup 100 नग बिक्री की गई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर तेजपाल सिंह,धीरजपाल उर्फ करनपाल, सुनील बघेल, रवि राव, प्रकाश सोना, सद्दाम खान और विद्याचरण सभी के साथ मिलकर नशीली दवाई बेचने का काम करना बताया।

ये दवाइयां की जब्त

सुनील बघेल से Pyeevon Spas Plus Capsules 240 नग कीमत 2160 रू., रवि राव से Pyeevon Spas Plus Capsules 240 नग कीमत 2160 रूपये, प्रकाश सोना से Pyeevon Spas Plus Capsules 240 नग कीमत 2160 रूपये, विद्याचरण से Alprazolam Tablets ip 0.5mg, 1200 नग कीमत 4320 रूपये तथा सद्दाम खान से Lykarex T 100 नग प्रतिबंधित कोडीन सीरप रुपये 17,000 को बरामद किया गया। ये अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा की श्रेणी में आती है। इस बारे में आरोपी कोई वैध बिक्री के कागजात पेश नहीं कर सके।

अदालती कार्यवाही जारी

नशीली दवा

सभी आरोपियों के कब्जे से 4,440 नग टेबलेट/ कैप्सूल, 100 नग कोडीन युक्त सिरप, 06 मोबाइल, एक मोटर साइकल कीमती करीबन 2,50,000 रूपये व नकद 20,000 रूपये को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हेंं गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद दवाओं की कीमत करीब 37,160 रूपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ अदालती कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर