नशीली दवा बेचने के 3 सौदागर दबोचे, दो लाख की दवाइयां जब्त

कोरबा। नशीली दवा बेचने के लिए घूम रहे तीन सौदागरों से लगभग 45 हजार नशीली टेबलेट जब्त की गई हैं। इन दवाओं की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। तीनों आरोपयिों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

साइबर सेल कोरबा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बरबसपुर बाइपास रोड उरगा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध नशीला, मनोत्तेजक पदार्थ रखकर बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल टीम एवं उरगा पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर जाकर घेराबंदी की। बताए गए स्थान पर एक व्यक्ति मिला।

शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से थैले में अवैध नशीला, मनोत्तेजक पदार्थ पैकेट में मिला। पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथियों के नाम भी बताए। उसकी निशानदेही पर दोनों साथियों को पकडऩे के लिए टीम रवाना हुई। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया।

तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा

दोनों आरोपियों की जांच करने पर उनके पास नशीली टैबलेट, मनोत्तेजक पदार्थ भी जब्त किया गया। जब्त की गई लगभग 45 हजार नशीली टेबलेट की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक