नशीली दवा समेत पकड़े गए युवक को तीन साल की कैद, 10 हजार रुपये जुर्माना

नाहन (सिरमौर)। नशीली दवा अवैध तरीके से जाते हुए पकड़े गए एक युवक को अदालत ने तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश नाहन हंसराज की अदालत ने धारा 21-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी अरुण धीमान पुत्र जगदीश धीमान निवासी ग्राम बडोन को दोषी ठहराया और तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी को 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह है मामला

मामले की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक चंपा सुरील ने बताया कि 4 अप्रैल 2019 को रात्रि लगभग 9.30 बजे पुलिस टीम कांशीवाला की ओर गश्त कर रही थी। पुलिस को एक युवक कांसीवाला से नाहन की ओर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह युवक पीछे मुडक़र भागने लगा।

पुलिस टीम ने शक के आधार पर लडक़े को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरुण धीमान बताया। पुलिस ने एएसपी वीरेंद्र ठाकुर की मौजूदगी में उक्त लडक़े की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास एक हरे रंग का कैरी बैग मिला।

कैरी बैग खोलने पर उसमें स्पास्मो प्रोक्सीवॉन प्लस की 11 स्ट्रिप्स जिसमें प्रत्येक में 24 कैप्सूल यानी 264 कैप्सूल मिले थे। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

अभियोजन पक्ष ने 15 गवाहों से पूछताछ की। अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर आरोपी युवक को दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने दोषी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए