नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। एंटी ड्रग्स टॉस्क फोर्स ने 995 नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार और 31 हजार की नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तस्कर रामपुर से इंजेक्शन खरीदकर रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप में बेचता था। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि नशीले इंजेक्शन लेकर एक व्यक्ति रुद्रपुर को आ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स प्रभारी राजेश पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ किच्छा रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक कार को रोका। कार रोकने के बाद चालक भागने लगा। इस पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे किच्छा रोड से दबोच लिया। कार की तलाशी में पुलिस को 995 नशीले इंजेक्शन और 31 हजार की नगदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम प्रीत विहार निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद यामीन बताया। बताया कि वह नशे के इंजेक्शन रामपुर उत्तर प्रदेश से लाता है। इसके बाद वह नशे के इंजेक्शनों को ट्रांजिट कैंप व रुद्रपुर क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस ने वसीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया। टीम में एडीटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय, ड्रग्स इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा, दीपक जोशी, मोहित वर्मा शामिल थे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश