नशीले कफ सिरप व टेबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द।  सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले कफ सिरप व टेबलेट बेचने के फिराक में घूम रहे तीन लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सरायपाली पुलिस ने नारकोटिक एक्ट की धारा 91 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर व सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया है कि तीन आरोपी सारंगढ़ बरमकेला से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंच कर सरायपाली और बसना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप और टेबलेट बेचने के फिराक में लगे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन आरोपी सारंगढ़ बरमकेला से दो मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित दवा लेकर सरायपाली पहुंच रहे हैं। सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ के बार्डर के इलाके के ग्राम पोड़ापाली के पास आरोपियों को गिरफ्तार करने टीम लगा रखी थी।

पुलिस को दो मोटर साइकिल में कुछ लोग आते दिखे। इसे देखकर पुलिस सडक़ पर पहुंच रोकने के लिए खड़ी हो गई। पुलिस को सडक़ पर देखकर आरोपियों ने अपने मोट साइकिल को विपरित दिशा में मोडक़र भागने लगे, जिसे सरायपाली पुलिस ने पीछाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम शेख मकसुद्दीन पिता शेख तफरूद्दीन, अशोक दुबे पिता नंदकुमार दुबे, बाबूलाल सागर पिता चतुरसिंग सागर निवासी सरायपाली बताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से एक बैग में 5 सौ नग ओनरेक्स सिरफ और अल्फासेफ नामक नशीली टेबलेट 6 सौ नग बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार के लगभग बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 91 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन