नाकाबंदी कर नशीली गोलियों समेत तीन युवक दबोचे 

श्रीगंगानगर। पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान शिव चौक के निकट तीन युवकों को गिरफ्तार कर हजारों नशीली गोलियां बरामद की हैं। एएसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए अवैध नशीली गोलियां तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के नेतृत्व में सीआई राजेश सिहाग, एसआई संदीप कुमार, हवलदार हेतराम, कांस्टेबल प्रदीप बुडानिया, राधेश्याम और अजय कुमार की एक टीम गठित कर शिव चौक स्थित टैक्सी स्टैंड के निकट नाकाबंदी की और तीन युवकों को 74 हजार 700 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव खाटलबाणा निवासी नानक सिंह उर्फ ज्ञानी (23) पुत्र पूर्णसिंह रायसिख, पुरानी आबादी निवासी संदीप उर्फ दुगी (23) पुत्र हरीश वर्मा और सेतिया कॉलोनी निवासी सतीश कुमार (38) पुत्र ओमप्रकाश अरोड़ा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और पांच दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। अवैध नशे के इस कारोबार में सभी ने स्टेप बाई स्टेप अपना काम बांट रखा था। पुलिस के अनुसार माल खरीदने वाला व्यक्ति पहले संदीप को फोन कर नशीली दवा का ऑर्डर बुक कराता। इसके बाद संदीप ही ऑर्डर के हिसाब से रुपयों का लेनदेन करता और फिर सतीश को माल सप्लाई के लिए भेज देते। इस बार भी ऐसा ही हुआ। नानक ने बताया कि उसने संदीप से सौदा तय कर माल मंगाया था। इसके बाद ऑर्डर ज्यादा होने के कारण सतीश के साथ संदीप को भी आना पड़ा। इस दौरान जब तीनों इक_े हुए तो पुलिस ने दबिश देकर तीनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन