नामी दवा कंपनियों के नाम पर काम कर रहा दवा माफिया

भोपाल। नामी दवा कंपनियों की आड़ में दवा माफिया अपना कारोबार बढ़ाता जा रहा है। ये दवा माफिया ब्रांडेड कंपनियों के नाम का उपयोग कर स्तरहीन मिलावटी दवाओं को बाजार में बेच रहा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही माफिया के खिलाफ कार्रवाई में भी मिलावटी दवा माफिया बचा हुआ है।

प्रदेश की औद्योगिक नगरी होने के लिहाज से इंदौर में कई दवा कंपनियों ने अपना कारोबार फैला रखा है। मध्यप्रदेश में करीब 150 दवा इकाइयां है जिनमें 90 से ज्यादा सिर्फ इंदौर में ही है। इनमें 30 बड़ी और अन्य 60 छोटी कंपनियां है जो दवा निर्माण का काम कर रही है। प्रदेश में दवा सप्लाई का पूरा भार इंदौर में है, ऐसे में बड़ी कंपनियों के साथ छोटी कंपनियां भी दवाओं के निर्माण से लेकर उनके वितरण का काम संभाल रही हैं। इनकी आड़ में ही मिलावटी दवा माफिया अपनी मिलावटी दवाओं की सप्लाई का गोरखधंधा करता है। नकली दवाएं दिखने में बिलकुल असली जैसी होती है। इसलिए उनकी पहचान आसान नहीं।

इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव निर्मल जैन का कहना है कि इंदौर का दवा बाजार प्रदेश के दवा उद्योग का बड़ा उद्योग केंद्र है। यहां कई तरह की दवाएं बिकने के लिए आती है और यहीं से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में भेजी जाती है। चूंकि इंदौर एक बड़ा बिजनेस सेंटर है, ऐसे में गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं। दवाओं को लेकर हम खासी एहतियात बरतते हैं, लेकिन फिर भी सस्ते-महंगे के चक्कर में निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी