नामी दवा कारोबारी ने तीन माह में मंगवाई थी लाखों की प्रतिबंधित दवा, अब धरा गया, पुलिस हिरासत में उगले कई अहम राज

अमृतसर। प्रतिबंधित दवा खरीद और बिक्री का कारोबार दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन लगातार करवाई करके भारी मात्रा में दवा और फर्जी दवा कारोबारियों को पकड़ने की कोशिश कर रहें है। हालांकि प्रशासन को सफलता भी हाथ लग रही है। लेकिन दवा का अवैध कारोबार पर रोक थाम लगाने में कहीं न कहीं प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि महानगर में प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करने वाले गिरोह का सरगना नवीन गुप्ता पिछले तीन माह में भोपाल (मध्य प्रदेश) और देहरादून (उत्तराखंड) से 5.40 लाख गोलियां मंगवा चुका है।

उक्त बड़ी खेप में से 1.94 लाख गोलियां कत्थूनंगल थाने की पुलिस बरामद कर चुकी है। जबकि शेष बड़ी खेप को गिरोह के नौ सदस्य बड़ी आसानी से शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा चुकी हैं। कत्थूनंगल थाना प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि आरोपित नवीन गुप्ता ने लगभग तीन महीने पहले मध्यप्रदेश के भोपाल और उत्तराखंड के देहरादून में चल रही दवा फैक्टरी से लगभग तीन महीने पहले प्रतिबंधित दवाओं की नौ सौ पेटी मंगवाई थी। एक पेटी में सौ डिब्बे रहते हैं और 60 हजार गोलियां होती हैं। एक डिब्बा मार्केट में तीन हजार रुपये से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये में बेचा जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शनिवार की देर रात अंकुश महाजन को काबू कर लिया गया था। जबकि विवेक महाजन और सन्नी टारजन की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप को शहर की किन-किन केमिस्ट शाप पर बेचा गया है। हिरासत में दवा कारोबारी नवीन गुप्ता ने अपने गिरोह के सदस्य मनीष कुमार उर्फ मन्नू महाजन, रोहित कुमार, कृपाल सिंह, कर्मजीत सिंह, मुन्ना और अंकुश महाजन के बिलों की जांच कर रही है। पकड़े गए सातों आरोपितों ने पुलिस हिरासत में कई अहम राज उगले हैं।

 

 

 

Related Posts

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

तेलंगाना।  लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने हनुमाकोंडा में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों…

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा