मर्क ने कोविड-19 रोधी दवा की मंजूरी के लिए अमेरिकी नियामक से किया अनुरोध

वाशिंगटन। दवा बनाने वाली कंपनी मर्क ने अमेरिकी औषधि नियामक से कोविड-19 रोधी दवा को मंजूरी देने का आग्रह किया है। अमेरिका के खाद्य और औषधि नियामक (एफडीए) से मंजूरी मिल जाने पर कोविड-19 से बचाव की यह पहली दवा होगी। नियामक इस पर अगले कुछ हफ्ते में फैसला कर सकता है। एफडीए ने बीमारी के खिलाफ अब तक जिस उपचार को मंजूरी दी है उसमें सूई देने की जरूरत होती है।

संक्रमण की स्थिति में लोग एंटीवायरल गोली घर पर ही ले सकते हैं और तेजी से स्वस्थ हो पाएंगे। इस दवा के आने से अमेरिकी अस्पतालों पर बोझ घटने के साथ कमजोर स्वास्थ्य ढांचे वाले गरीब देशों में भी महामारी पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। यह महामारी के लिए दोतरफा दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगी। दवा के माध्यम से उपचार हो सकेगा और टीकाकरण के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम होगी।

एफडीए कोई फैसला लेने के पहले दवा की सुरक्षा और प्रभावी होने संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण करेगा। मर्क और उसकी सहयोगी कंपनी रिजेबैक बायोथेरेपेटिक ने कहा है कि उन्होंने नियामक एजेंसी से कोविड-19 के हल्के से लेकर मध्यम स्तर के मामलों में वयस्कों के लिए दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का आग्रह किया है क्योंकि इस समूह के लोगों के अस्पताल में भर्ती होने का ज्यादा खतरा रहता है।

बहरहाल, अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी कोविड-19 से रोकथाम में टीकाकरण को ही बेहतर उपाय बता रहे हैं। जाने-माने महामारी विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने पिछले सप्ताह मर्क की दवा के संदर्भ में कहा था, ‘‘संक्रमण का उपचार कराने की तुलना में खुद का बचाव करना ही ज्यादा बेहतर है।’’मर्क की दवा के परीक्षण के दौरान दुष्प्रभाव के मामले भी आए लेकिन किस तरह की समस्याएं आयी इस बारे में कंपनी ने नहीं बताया है। एफडीए की समीक्षा में इस पहलू पर भी गौर किया जाएगा। फाइजर और रोश जैसी दवा कंपनियां भी इसी तरह की दवा पर अध्ययन कर रही हैं ओर आगामी हफ्तों या महीनों में रिपोर्ट के नतीजे आने की संभावना है। एस्ट्राजेनेका भी एंटीबॉडी तैयार करने वाली दवा की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।

एपी आशीष शाहिद

डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे मेडिकेयर.इन की टीम ने एडिट नहीं किया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ