निजी अस्पताल के स्टोर से दवा खरीदना जरूरी नहीं 

रायपुर (छग)। निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम या किसी भी तरह की डिस्पेंसरी के अंदर खुले मेडिकल स्टोर से मरीजों को दवाइयां खरीदना जरूरी नहीं है। अस्पतालों में भर्ती मरीज या उनके परिजन किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद सकते हैं। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पास इस बात की शिकायतें पहुंच रही थीं कि नर्सिंग होम प्रबंधन मरीजों और उनके परिजनों पर उनके ही मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदने का दबाव डालते हैं। ऐसा नहीं करने पर वे दूसरे मेडिकल स्टोरों से खरीदी गई दवाइयों का उपयोग करने से इनकार कर रहे थे।
इस बारे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक ने हाल ही में राज्यभर के सभी अस्सिटेंट ड्रग कंट्रोलर को पत्र जारी कर कहा है कि वे इस बात की जांच करें कि निजी नर्सिंग होम के अंदर स्थित मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदी की बाध्यता को लेकर बोर्ड लगे हैं या नहीं। डीपीसीओ 2013 और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत यह बोर्ड लगाना अनिवार्य है। बोर्ड नहीं लगाने वाले दवा दुकानदारों पर कार्रवाई के तौर पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है।
राज्यभर में 800 से ज्यादा और रायपुर में करीब 180 निजी अस्पताल हैं। इनमें से 80 फीसदी अस्पतालों में मेडिकल स्टोर बने हुए हैं। यानी इन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को इन्हीं दुकानों से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। नर्सिंग होम और बड़े निजी अस्पतालों के अंदर मौजूद दवा दुकानों का कारोबार करोड़ों में होता है। आयकर विभाग ने कई बड़े अस्पतालों की दवा दुकानों का सर्वे कर बताया ािा कि अस्पतालों में दवाइयों की जितनी बिक्री हो रही थी, उसके आधे की भी बिलिंग नहीं की जा रही थी। दवा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भरत बजाज ने बताया कि राज्य सरकार के इस आदेश से एक बड़ी आबादी को फायदा होगा। एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा था कि नर्सिंग होम के अंदर स्थित दवा दुकानों से मरीजों को जबर्दस्ती दवाइयों की खरीदी कराई जा रही है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानी होती है। इसलिए इस बाध्यता को खत्म करने और लोगों को जानकारी देने के लिए नया आदेश जारी किया जाए।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 17 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार