निमोनिया से हर 39 सेकंड में एक बच्चे की मौत

नई दिल्ली। देश में निमोनिया के कारण हर 39 सेकंड में एक बच्चा मौत का शिकार बन रहा है। वर्ष 2018 में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौत के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पहले स्थान पर नाईजीरिया का नाम है। इससे भारत में पिछले वर्ष 1.27 लाख बच्चों की मौत हुई है। इसके बावजूद वैश्विक संक्रामक रोग शोध खर्च में से महज तीन फीसदी ही इस पर खर्च किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि गत वर्ष वैश्विक स्तर पर निमोनिया के कारण पांच वर्ष से कम उम्र के आठ लाख से अधिक बच्चों की मौत हुई या फिर यूं कहें कि हर 39 सेकंड में एक बच्चे की मौत हुई। इनका अशिक्षा और गरीबी से भी संबंध है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वायु प्रदूषण, दूषित पेयजल, स्वास्थ्य देखभाल में कमी, पोषण आहार की कमी, अशिक्षा और गरीबी जैसे कारकों से भी निमोनिया का जोखिम बढ़ता है। निमोनिया के कारण मरने वाले बच्चों में अधिकतर की उम्र दो वर्ष से कम थी और 1.53 लाख बच्चों की मौत जन्म के पहले महीने में ही हो गई। अभी यह लगभग भूला जा चुका है कि निमोनिया भी एक महामारी है। यह रोग अब सुसाध्य है और इससे बचाव भी संभव है। जागरुकता लाने के लिए अगले वर्ष जनवरी में स्पेन में ‘ग्लोबल फोरम ऑन चाइल्डहुड निमोनिया’ पर गोष्ठी होगी, जिसमें विश्वभर के नेता शामिल होंगे।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश